पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सर्राफा व्यवसायी दीपक आर्यन गोली कांड में पहुंचे उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ प्रदेश अध्यक्ष*

03 July, 2026  |  10:31 PM
*सर्राफा व्यवसायी दीपक आर्यन गोली कांड में पहुंचे उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ प्रदेश अध्यक्ष*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 अतुल सोनी* 

वाराणसी में आज 22 दिसंबर 2024 सुबह 4:00 बजे एक सर्राफा व्यवसायी के कर्मचारी दीपक सोनी और उनके पुत्र आर्यन सोनी के साथ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया,लुटेरो का विरोध करने पर दीपक सोनी व उनके पुत्र आर्यन सोनी को लुटेरों द्वारा गोली मार दी जाती है जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराकर उनका इलाज चल रहा है 

इसकी जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (03588) के प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर दीपक व पुत्र आर्यन सोनी के हाल की जानकारी ली तथा उनके इलाज की समुचित व्यवस्था ट्रॉमा सेंटर में किया।

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ जी ने व्यक्तिगत रूप से उनके इलाज की जानकारी डॉक्टरो द्वारा ली तथा दीपक सोनी और उनके पुत्र आर्यन सोनी का सफल इलाज के लिए डॉक्टरों से वार्ता कर दीपक और उनके पुत्र का तत्कालीन ऑपरेशन कर गोली निकालने हेतु आग्रह किया, जिसे डॉक्टर द्वारा तुरंत ऑपरेशन की व्यवस्था की गई, जीससे दोनों गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बच सकी,दोनों को बचाने के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।

 वही हॉस्पिटल से ही पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही करने का आग्रह किया । जिसमें पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले का जल्द ही वर्कआउट करने का आश्वासन मिला।

इस दुस्साहसिक घटना की जानकारी होने पर तुरंत उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (03588) प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ अपने पदाधिकारी अमित सोनी (मंटू ), भुवन नारायण सिंह , जिले से अनूप सेठ (पंचम),प्रकाश सेठ आशीष सोनी, राम सेठ,पंचम सेठ, रंजीत सेठ, सागर सेठ, विनोद सेठ, रवि सोनी लाल बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)