पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

निराश्रित,गरीब,असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा सेवा के बराबर है : राहुल पटेल

03 July, 2026  |  10:30 PM
निराश्रित,गरीब,असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा सेवा के बराबर है : राहुल पटेल

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

चोलापुर,वाराणसी। जब भी इंसान के ऊपर विपत्तियां प्राकृतिक रूप से आई हैं तब तक कोई ना कोई युग पुरुष जाकर सहायक बन अपनी सेवाओं से कष्ट हारने का कार्य किया है। इसी श्रेणी में निराश्रित असहयों को ठंड गलन से राहत देने के लिए जनपद वाराणसी के सक्रिय समाजसेवी अपना दल यश पार्टी के छात्र मंच जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार पटेल ने अपने आवास हरिबल्लमपुर में लगभग दर्जनों जरूरतमंदों में कमल वितरण किया।इस दौरान विधायक रोहनिया डॉ0 सुनील पटेल,ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन डॉ0 महेंद्र पटेल,जिला अध्यक्ष अपना दल यश पार्टी डॉ0 नरेंद्र पटेल,अनुराग पटेल मोनू कनौजिया राजा बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल कुमार पटेल ने कहा कि मैं गरीबी बहुत नजदीकी से देखा हूं इसीलिए मेरा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि मैं जरूरतमंदों के मुश्किल समय में काम आ सकूं जरूरतमंद असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा सेवा के बराबर है।ठंड बहुत है जिसको देखते हुए मेरा यह एक छोटा सा प्रयास जनहित में है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)