पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

विदुषी के भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय

03 July, 2026  |  10:13 PM
विदुषी के भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी। श्री राम विवाह पंचमी के पावन अवसर पर संकट मोचन मंदिर के दिव्य प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय भजन सम्मेलन में उदीयमान गायिका विदुषी के गायन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। सर्वप्रथम विदुषी ने श्री हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाते हुए राम मै तो जब से शरण तेरी आया , राम भजन कर मन , कमल नयन वाले राम तथा अंत में हनुमान भजन समेत कई भजन गाकर दरबार में बैठे हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विदुषी के सधी हुई गायकी ने श्रोताओं को बांधे रखा। विदुषी के साथ तबले पर ओम प्रकाश पांडेय, हारमोनियम पर प्रवीण सिंह एवं बांसुरी पर ऋतिक शुक्ला ने शानदार संगति प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.प्रीतेश आचार्य ने किया। इस दौरान पं. बद्रीनारायण, प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रमोद कुमार त्रिवेदी, संदीप पांडेय, अरुण चटर्जी, सतीश वर्मा, जितेंद्र मिश्र एवं मनीष सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)