पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अवादा फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय नागेपुर को स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर किया प्रदान*  

03 July, 2026  |  10:12 PM
अवादा फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय नागेपुर को स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर किया प्रदान*   

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से अवादा फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को नागेपुर प्राथमिक विद्यालय में फाउंडेशन ने बच्चों के लिए स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर उपलब्ध कराया। यह कदम बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पूनम मौर्य ने कहा, "सरकारी स्कूलों में अब पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। अवादा फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर बच्चों की शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाएगा। अब हमारे बच्चे भी स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करेंगे।

महेंद्र सिंह पटेल ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा, "इन नन्हे छात्रों को स्मार्ट और सक्षम बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने कहा, "हमारी संस्था का उद्देश्य है कि बच्चों को आधुनिक उपकरणों से शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।"

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि अवादा फाउंडेशन द्वारा विद्यालय नवीनीकरण कार्य करवाया गया जो विद्यालय के सौंदर्य में चार चाँद लगाता है एवं अभी यह स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश पटेल, शशिकांत श्रीवास्तव, राम बाबू, संतोष यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी ने उम्मीद जताई कि यह पहल बच्चों की शिक्षा में नई ऊर्जा भरेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)