पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

03 July, 2026  |  09:56 PM
मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *चोलापुर* थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी द्वारा छात्राओं को विभिन्न अपराधों, शोषण, हिंसा के प्रति जागरुक करते हुए उनके सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण पर बल दिया गया। ममता रानी ने कहा कि अब महिलाओं को किसी भी प्रकार का अपराध सहन नहीं करना है बल्कि अपने प्रति हो रहे शोषण हिंसा या अपराधों के प्रति उन्हें खुलकर बोलना चाहिए। सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों का भी प्रयोग स्थिति के अनुसार अवश्य करें। आईपीएस 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी नताशा गोयल ने बच्चों को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया । डॉ.संतराम ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी ने मिशन शक्ति योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से छात्रों को बताया। डॉ. गौतम विश्वकर्मा (नियोजन विभाग) ने छात्रों के साथ मिशन शक्ति योजना से संबंधित संवाद स्थापित किया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण और अपराधों पर खुलकर उनके द्वारा चर्चा की गई । मिशन शक्ति इंचार्ज डॉ. विशालाक्षी देवी के कुशल निर्देशन में छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा छेड़खानी विषय पर नुक्कड़ नाटक का जबरदस्त प्रदर्शन किया गया जिसकी अधिकारीगण द्वारा प्रशंसा की गई.. उपस्थित आईपीएस अधिकारियों से छात्राएं इतनी उत्साहित हुई कि जाह्नवी यादव, मनीष प्रजापति, वर्तिका तिवारी आदि छात्राओं ने भी पढ़-लिखकर आईपीएस अधिकारी बनने की शपथ ली। कार्यक्रम मे आयोजित विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू सिंह द्वारा समस्त अधिकारी गण की को पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा विद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम कार्य-योजना पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना दुबे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी चोलापुर राकेश कुमार गौतम सहित विद्यालय स्टाफ डॉ. अनीता गिरी, सरिता कुशवाहा, नंदिता यादव, अंजू यादव, आरती कुमारी, चंद्रिका, डॉ. रीता राय, रंजना दुबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)