पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पीएम सूर्य घर -मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं कर्मचारी

03 July, 2026  |  09:56 PM
पीएम सूर्य घर -मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं कर्मचारी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी -*जनपद के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के दिशा निर्देशन में "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उप कृषि निदेशक ने कृषि भवन में अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 75 हजार सोलर इंस्टालेशन का लक्ष्य निर्धारित है।जनपद की प्रगति बढ़ाये जाने के लिए कृषि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों , सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आगे आकर सोलर सिस्टम को अपने घर की छत पर लगवाना चाहिए जिससे अन्य लोगों के मध्य एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।

उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ समझाते हुए लोगों से आगामी 7 से 9 दिसम्बर के मध्य अपना पंजीकरण कराने को कहा।उन्होंने कहा कि "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" का प्रचार प्रसार करते हुए अन्य लोगों को प्रेरित करें एवं सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने घर की छत पर सोलर इन्सटालेशन कराएं और जनपद के लक्ष्य को पूरा करने में सहभागी बने।इस दौरान कृषि विभाग के आशीष प्रकाश,पंकज श्रीवास्तव,दिनेश प्रताप सिंह,प्रभुनाथ सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)