पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

प्रयागराज में अफेयर में 9वीं के छात्र की हत्या

03 July, 2026  |  09:47 PM
प्रयागराज में अफेयर में 9वीं के छात्र की हत्या

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

प्रयागराज में 9वीं के छात्र की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात 11 बजे घर से 200 मीटर दूर खून से लथपथ छात्र का शव मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक मोबाइल, एक जोड़ी चप्पल और फरसा बरामद हुआ। पुलिस ने अफेयर में हत्या की आशंका जताई है।घटना उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल लाला का पुरा गांव की है। पुलिस घटनास्थल पर मिले फोन और चप्पल के आधार पर गांव के एक मुस्लिम परिवार के घर गई। पता चला कि इस परिवार की लड़की छात्र के साथ पढ़ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। परिवार कई बार इसका विरोध जता चुका था।पुलिस ने छात्रा, उसकी मां, पिता, दादा और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)