कांस्टेबल और उसकी पत्नी महिला कांस्टेबल के बीच हुई मारपीट का मामला बना चर्चा का विषय
जौनपुर। एलआईयू विभाग में तैनात कांस्टेबल और उसकी पत्नी महिला कांस्टेबल के बीच हुई मारपीट का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार की रात 8:00 बजे से लाइन में तैनात एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद सिपाही ने अपनी महिला पत्नी को कुछ इस तरह से मरा की का सर फट गया। खून से लथपथ अवस्था में महिला कांस्टेबल का उपचार धीरे से करा कर उक्त सिपाही पति पत्नी के बीच का मामला बताकर रफा-दफा कर लिया है। पढ़े लिखे शिक्षित और एक जिम्मेदार पद पर तैनात सिपाही पत्नी की पिटाई के मामले में चर्चा का विषय बन गया है।