पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

डीसीपी वरुणा ज़ोन ने किया निशुल्क हेलमेट वितरण

03 July, 2026  |  09:46 PM
डीसीपी वरुणा ज़ोन ने किया निशुल्क हेलमेट वितरण

 

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

अतुल राय 

 

वाराणसी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीसीपी वरुणा जोन चन्द्रकान्त मीणा और एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर चौराहे पर निशुल्क हेलमेट वितरण किया। इस पहल के तहत बाइक सवार व्यक्तियों और स्कूटी सवार महिलाओं एवं युवतियों को हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट वितरण के दौरान चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थित रूप से सभी को एक-एक कर हेलमेट प्रदान किया। इस आयोजन में सड़क पर बिना हेलमेट के चलने वाले लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया और उन्हें हेलमेट पहनने के फायदे समझाए गए। कार्यक्रम के दौरान मड़ौली चौकी प्रभारी राहुल सिंह,लहरतारा चौकी प्रभारी पवन यादव,उपनिरीक्षक विवेक कुमार,उपनिरीक्षक खुशबू,और उपनिरीक्षक नेहा परवीन समेत अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। डीसीपी चन्द्रकान्त मीणा ने इस अवसर पर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। यह न केवल कानूनी बाध्यता है,बल्कि जीवन सुरक्षा का अहम उपाय भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट का नियमित उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस जागरूकता कार्यक्रम को स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने सराहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा इस पहल को एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक होंगे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)