पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

कुश्ती दंगल : पहलवानों ने अखाड़े में ठोंकी ताल, दिखाया दमखम

03 July, 2026  |  09:42 PM
कुश्ती दंगल : पहलवानों ने अखाड़े में ठोंकी ताल, दिखाया दमखम

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* कल्लीपुर गांव में शुक्रवार को स्व.कन्हैया पहलवान की स्मृति में कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांवपेच आजमाने के साथ ही ताल ठोंक एक-दूसरे को पटखनी दी।ग्रामीणो की भारी भीड़ जुटी रही।दंगल में 60 जोड़ी कुश्ती हुई।

कानपुर के अभिनायक पहलवान व आगरा के हरेंद्र पहलवान के बीच एक लाख की सबसे बड़ी कुश्ती आकर्षक होकर बराबरी पर रही।इसके साथ ही संदीप व अनिल तथा करन व अभिषेक के बीच 25 हजार की हुई कुश्ती तथा लक्कड़ व अरविंद एवं मोनू व शमशेर पहलवान के बीच हुई 21 हजारी कुश्ती आकर्षण का केंद्र बन बराबरी पर रही।मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री शालिनी यादव व सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ समेत अन्य उपस्थित रहे।आयोजक विनय यादव (राष्ट्रीय पहलवान) व राकेश पहलवान ने पहलवानों व अतिथियों का स्वागत किया।

संचालन कवि लालजी यादव, रामसेवक मास्टर व राजेश यादव ने किया।कुश्ती कोच के रूप में वेदप्रकाश व अनीश यादव रहे।निर्णायक टीम में कल्लन राजभर पहलवान, रामा पहलवान, गोपी, मैनुद्दीन, इश्तखार, जयकुमार, रमाशंकर, श्यामसुंदर, आनंद व रवि उपस्थित रहे।कुश्ती में डा.उमाशंकर यादव, कमला प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुभाष सिंह, संजय यादव, स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, अतुल, शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू' (पत्रकार), अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', सभाजीत यादव, रामजी, कार्तिकेय, राहुल, कंचन, मो.वकील समेत अन्य मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)