पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वर माला से पहले ली पौध रोपण और संरक्षण का संकल्प

03 July, 2026  |  09:41 PM
वर माला से पहले ली पौध रोपण और संरक्षण का संकल्प

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस नज़

 

 

वाराणसी एक विवाह ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस शादी में सैकड़ों मेहमान की उपस्थिति में दूल्हा-दु्ल्हन सात जन्मों के बंधन में बंध गए। सात फेरों के साथ पर्यावरण संरक्षण का वचन लेकर नव दंपति ने इस पल को यादगार बनाने की कोशिश की। नवदंपति शादी में आने वाले मेहमानों ने भी पौध रोपण और पेड़ बनने तक उनकी देखरेख भी करेंगे।बताते चले वाराणसी के आदर्श ग्राम जयापुर की श्रीनारायण सिंह पटेल की पुत्री संगीता देवी ने अपने नव जीवन के प्रारंभ होने के अवसर पर वर माला से पहले पौध रोपण और उसके संरक्षण का आज संकल्प लिया।

वही उनके जीवन साथी बन रहे ड्रॉ संतोष पटेल ने संगीता द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के किए गए कार्य से काफी खुशी जाहिर करते हुए उनका इस क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य का हमेशा सहयोग करनी की बात कही।इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करने पर वहा भी पौधरोपण कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने का संकल्प लिया।

 पर्यावरण के प्रति लिया गया दूल्हा दुल्हन का ये संकल्प चर्चा का विषय बना हुआ है।

*पीएम ने लिया था गांव को गोद तो तिलक लगाकर स्वागत की थी संगीता*वाराणसी के जयापुर गांव को 2009 में प्रधानमंत्री ने जब गोद लिया था तब संगीता देवी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलक लगा कर स्वागत किया था।उस समय ही संगीता द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्य की सराहना खुद प्रधानमंत्री ने किया था।वैवाहिक कार्यक्रम में लालमन पटेल,लालचंद पटेल,पन्ना लाल पटेल,विजय राज,मनीष सिंह,सुरेश सिंह,राहुल सिंह पटेल,मुकेश,हीरालाल,जवाहर लाल सहित अन्य मेहमान उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)