पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चोलापुर में दरोगा की विदाई,फूल मालाएं लाद ग्रामीण हुए भावुक*

03 July, 2026  |  09:39 PM
चोलापुर में दरोगा की विदाई,फूल मालाएं लाद ग्रामीण हुए भावुक*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- वाराणसी कमिश्नरेट वरुणा जोन के डीसीपी चंद्रकांत मीना ने मंगलवार को जोन के 7 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जिसके क्रम में चौकी प्रभारी गोसाईपुर थाना चोलापुर रहे विकाश कुमार को बी एल डब्लू थाना मंडुवाडीह का चौकी प्रभारी बनाया गया है।उनके स्थान पर अब एसआई चंद्रभूषण को गोसाईपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बतादे की 2019 बैच के एसआई विकाश कुमार का चौकी प्रभारी के रूप में यह पहली पोस्टिंग थी.आठ महीने का कार्यकाल रहा।हर इंसान की चाहत होती है कि वह अच्छा इंसान बने साथ ही उसको सम्मान मिले लोग उसके काम और उसके व्यवहार को याद रखें। चाहें वह बिजनेस करें या नौकरी अपनी पहचान बनाना हर इंसान की चाहत होती है। कुछ ऐसा ही वाराणसी कमिश्नरेट के थाना चोलापुर, गोसाईपुर चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज के साथ हुआ,एसआई विकाश कुमार के स्थानांतरण पर लोगों ने धूमधाम से चौकी इंचार्ज को विदा किया।वरुणा जोन के चोलापुर गोसाईपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी विकाश कुमार का स्थानांतरण थाना मंडुवाडीह, चौकी प्रभारी बी.एल.डब्लू के पद पर हो गया है। गोसाईपुर चौकी पर उनके विदाई समारोह में सम्मानित ग्रामीणों व दुकानदारों ने विदाई समारोह का कार्यक्रम रख उन्हें अंगवस्त्रम भेंटकर,फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में बनाए गए शांति के माहौल की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदा किया।एसआई विकास कुमार ने कहा कि,चौकी क्षेत्र के लोगों से मुझे जो प्रेम-स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा। नौकरी की पहली पोस्टिंग मुझे चौकी प्रभारी गोसाईपुर,थाना चोलापुर में मिला व सेवाकाल के दौरान हमेशा यह महसूस करता रहा कि मैं अपने गृहनगर में परिवार के सदस्यों के साथ हूँ। यहां मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा। विदाई की बेला पर भावुक होते हुए एसआई विकाश कुमार ने विनम्रतापूर्वक कहा, मेरी सेवा में कहीं कोई कमी रह गई हो, भूलवश मैंने कोई गलती कर दी हो या फिर दायित्व के निर्वाहन के दौरान मेरे कारण आपको परेशानी हुई हो तो उसके लिए कृपया मुझे क्षमा कर दें। इस अवसर पर उन्होंने पहली पोस्टिंग की अनुभव साझा करते हुए चौकी स्टॉफ को पूरी कर्मठता के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शासकीय सेवा में तबादला होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं जहां भी रहूंगा आप लोगों से सदैव जीवंत सम्पर्क बनाएं रखूंगा।विदाई समारोह में स्थानीय पत्रकार सहित ग्रामीण पंकज पांडे,रिंकू सिंह,राज सिंह, गोविंद भारद्वाज,राहुल पटेल,कपिल सिंह,पन्ना लाल यादव,रजनीकांत कन्नौजिया,श्यामले मिश्रा,संतोष मिश्रा,अजय दुबे,सूरज मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि नेहिया संदीप सिंह तथा पुलिस चौकी गोसाईपुर का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)