पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

नगर निगम के पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम करने पर होगा वैधानिक कार्यवाही*

03 July, 2026  |  09:38 PM
नगर निगम के पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम करने पर होगा वैधानिक कार्यवाही*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने पर नगर निगम द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति से 5000/. हजार जुर्माना वसूला गया पंचम यादव नाम के व्यक्ति के द्वारा कस्तुरबा नगर उद्यान सिगरा में बिना नगर निगम के अनुमति से पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके कारण पार्क में काफी गन्दगी एवं अस्त व्यस्त हो गया था जानकारी प्राप्त होने पर नगर आयुक्त के निर्देश पर उद्यान अधीक्षक वी0के0 सिंह के द्वारा कस्तुरबा नगर उद्यान का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि उद्यान में बिना नगर निगम के संज्ञान में लाये वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित है जिस पर आज सम्बन्धित व्यक्ति पंचम यादव से 5000/.जुर्माना के रूप में वसूला गया नगर आयुक्त द्वारा लोगों से अपील की गयी है कि उनके द्वारा पार्को में किसी भी प्रकार का आयोजन न किया जाय जिससे पार्को की सुन्दरता खराब हो तथा गंदगी व्याप्त हो सम्बन्धित व्यक्ति से जुर्माना वसूले जाने के साथ-साथ उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी!

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)