पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सरकार का बड़ा फैसला, अब बुजुर्गों को 2500 रुपये मिलेगी पेंशन*

03 July, 2026  |  09:32 PM
सरकार का बड़ा फैसला, अब बुजुर्गों को 2500 रुपये मिलेगी पेंशन*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*नई दिल्ली.* दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा कि बुजुर्गों को उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने तोहफा दिया है। अब दिल्ली के पांच लाख 30 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को 2500 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। 80 हजार बुजुर्ग पेंशन खुल रही हैं। अब कुल पांच लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। केबिनेट ने इसे पास किया है और दिल्ली सरकार ने इसमें सुधार किया है। बीते 24 घंटे में 10 हजार आवेदन आ चुके हैं। 2015 में सरकार बनने के बाद हमने पेंशन को बढ़ाया है। देश के अंदर सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली के अंदर है। केजरीवाल ने कहा कि अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू करवाए जाएंगे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)