पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई

03 July, 2026  |  09:26 PM
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 रामनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, किसानों जवानों के लिए पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले, तीन बार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे, रक्षामंत्री रहते जिन्होंने वीर शहीदों के पार्थिव शरीर को घर तक भिजवाने वाले व 20लाख परिवार को देने वाले, धरती पुत्र के नाम से पुकारे जाने वाले व पद्दम विभूषण से सम्मानित नेताजी की जयंती पर आज उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करके शिद्दत से याद किया गया।वक्ताओं ने कहा कि नेताजी अपना जीवन किसानों, जवानों,मजदूरों, मजलुमो की भलाई के काम किया।पहली बार मुख्यमंत्री बनकर चुंगी प्रथा खत्म करके इंस्पेक्टर राज खत्म कर व्यापारियों को राहत प्रदान किये थे।आपातकाल में जेल गए सभी क्रांतिकारी नेताओ को पेंशन देने का कार्यनेताजी ने ही किया था।नेताजी की प्रेरणा से ही लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश जी ने 100 डायल, 108 स्वास्थ्य सेवा के लिए समाजवादी स्वास्थ्य एम्बुलेंस शुरू किया।नेताजी की बारे में जितना भी बोला जाय कम है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र मलिक जिलाध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी,श्यामलाल यादव, सुजीत सिह, विवेक कहार महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, संजय यादव पूर्व सभासद, रामकुमार यादव पार्षद,सुजीत गुप्ता प्रदेश सचिव व्यापार सभा, कमल जायसवाल, मोनिस खान, नरेश यादव,धर्मराज भटू, विवेक सेठ,शैलेन्द्र सिंहआदि लोग शामिल थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)