पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर चेन स्नेचर बहादुर पाल पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल*

03 July, 2026  |  09:15 PM
वाराणसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर चेन स्नेचर बहादुर पाल पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* आज सुबह, चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर चेन स्नेचर पुलिस के जवाबी फायरिंग से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस को इस बदमाश की रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौबेपुर और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश को घेरने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने जैसे ही रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास बदमाश को घेर लिया, वह अपने आपको घिरता देख घबराते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी तत्परता से जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मोटरसायकिल से गिर गया। जिसे पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार करा कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।घायल बदमाश की पहचान बहादुर पाल के रूप में हुई है। बहादुर पाल एक शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो पिछले कुछ वर्षों से चौबेपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बहादुर पाल पर कई मामलों में आरोपी है, जिसमें चेन स्नेचिंग, चोरी और अन्य अपराध शामिल है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता के रूप में देखा है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

बहादुर पाल के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज थे, जिनमें प्रमुख रूप से चेन स्नेचिंग और सड़क किनारे लूट की घटनाओं का उल्लेख किया गया था। पुलिस ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर दिन-दहाड़े महिलाओं से चेन, मोबाइल और अन्य सामान छीनता था। इसके अलावा, उसके खिलाफ अन्य गंभीर आरोप भी थे, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एडीसीपी वरूणा सरवणन और एसीपी सारनाथ डा०अतुल अंजान त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बदमाश को हिरासत में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है, और उपचार के बाद जेल भेजा जाएगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)