पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

छठ पूजा के बाद सफाई में जुटा नगर निगम, 28 घाटों पर लगाए 70 कर्मचारी* 

03 July, 2026  |  09:02 PM
छठ पूजा के बाद सफाई में जुटा नगर निगम, 28 घाटों पर लगाए 70 कर्मचारी* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* मेयर और नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने छठ पूजा के बाद घाटों की सफाई को प्राथमिकता दी। पर्व से पहले ही सभी घाटों की सफाई का निर्देश दिया गया था, जिसके तहत नगर निगम ने घाटों पर सफाई अभियान शुरू किया। छठ पूजा के बाद घाटों पर माला-फूल और अन्य पूजा सामग्री बिखरी हुई थी। जैसे ही पूजा समाप्त हुई, नगर निगम की टीम ने तुरंत घाटों की सफाई शुरू कर दी।

इस बार सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान रखा गया कि सभी अपशिष्ट सामग्री को अलग-अलग संग्रहित किया जाए, ताकि उनका उचित निस्तारण किया जा सके। मुख्य सफाई निरीक्षक आनंद कुमार और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अर्चना विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार अस्सी घाट से नारद घाट तक 28 घाटों को साफ करने का निर्देश मिला है, और अन्य घाटों की सफाई के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। सफाई कार्य में कुल 70 कर्मचारी लगे हुए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अनुजय, राजकुमार, विजेंद्र पाठक, शिवकुमार मौर्य, सुनील और सनी शामिल हैं।

 

टीम का लक्ष्य है कि सभी घाटों को सुबह 11 बजे तक पूरी तरह से साफ कर लिया जाए। आनंद कुमार और अर्चना विश्वकर्मा ने सफाई अभियान की पल-पल की निगरानी की, ताकि घाटों पर छठ पूजा के अवशेषों का सही ढंग से निस्तारण किया जा सके।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)