पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का छठवां आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया

03 July, 2026  |  08:58 PM
ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का छठवां आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जौनपुर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का छठवां आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया , उसके पास हत्या में प्रयोग किया गया तलवार, एक रिवाल्वर भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। इससे पूर्व इस जघन्य हत्याकांड के पांच आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

मालूम हो कि बीते 30 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने तलवार से वार करके उसके शरीर को दो टुकड़ों में काट दिया था। जिसके चलते नवोदित खिलाड़ी की पलभर में जान चली गई । नवयुवक का सिर धड़ से अलग होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। परिवार वालो ने इस दिल दहला देने वाली घटना में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे मुख्यारोपी समेत पांच लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है । 

सीओ केराकत अजित कुमार ने बताया कि इस मामले के छठवें आरोपी लालमोहन यादव पुत्र स्व. फेरु यादव निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर को अमरा व असवारा जाने वाले मार्ग पर नहर की पटरी से पुलिस ने बीती रात मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है । 

 

अभियुक्त लालमोहन के बताये गये स्थान से घटना मे प्रयोग किया गया 1 तलवार मय म्यान व एक नाजायज रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर .38 बोर बरामद किया गया । इसी के साथ हत्याकांड में शामिल सभी 6 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गयी है.

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)