पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

श्री मार्कण्डेय महादेव जी 82 वां श्रृंगार 14 नवम्बर को होगा*।

03 July, 2026  |  08:57 PM
श्री मार्कण्डेय महादेव जी 82 वां श्रृंगार 14 नवम्बर को होगा*।

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*चौबेपुर /वाराणसी* गंगा गोमती तट पर स्थित श्री मार्कंडेय महादेव मन्दिर का 82 वां वार्षिक श्रृंगार उत्सव कार्तिक मास की त्रयोदशी को दिनांक 14 नवम्बर दिन वृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. काशी के उत्तर पूर्व त्रिकोण पर स्थित इस शिवालय को द्वादश ज्योतिर्लिंगों के समकक्ष मान्यता है. गोस्वामी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी एवं मंत्री संतोष कुमार गिरी पप्पू ने बताया कि प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्रृंगार उत्सव में मंदिर में भव्य एवं आरती के साथ ही भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रयागराज के पं रत्नेश दुबे भजन गंधर्व, रोमा जी, हरेन्द्र प्रताप सिंह आदि अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुजारी समाज के गुरु हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति जी महाराज होंगे. गोस्वामी समिति के सदस्य अनिल गिरी, राजेश गिरी, दिलीप गिरी आदि उक्त उत्सव की तैयारियों में लगे हुए हैं

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)