पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पशु आरोग्य मेला में दवा हुआ वितरित*

03 July, 2026  |  08:51 PM
*पशु आरोग्य मेला में दवा हुआ वितरित*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* सेवापुरी ब्लॉक के छतेरी गांव में शनिवार की दोपहर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।जिसमें दर्जनों पशु पालकों को निःशुल्क कैल्शियम, कीटनाशक आदि दवाइयां वितरित की गई।मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवापुरी मंडल महामंत्री अरुण तिवारी ने किया।

पशुओं के बीमारियों से बचाव व देखभाल की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.ए.रजी ने दी।ठंड के मौसम को देखते हुए पशुओं की बेहतर देखरेख, टीकाकरण एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव का सुझाव दिया।

पशु चिकित्सा अधिकारी सेवापुरी डॉ. धर्मेन्द्र कन्नौजिया ने जानवरों में होने वाली घातक बीमारियों जैसे खुरपका, मुंहपका, गला घोंटू समेत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर हरविंदर सिंह पटेल, भाजपा नेता पूनम मिश्रा, बंटी तिवारी, कन्हैया तिवारी, शेरई यादव, महेंद्र यादव, झिगुरी सोनकर, कल्लू समेत दर्जनों पशु पालक मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)