पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एमएलसी ने किया बैठक

03 July, 2026  |  08:30 PM
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एमएलसी ने किया बैठक

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री/काशी के सांसद नरेन्द्र मोदी के 20 अक्टूबर को प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा एमएलसी/प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश धर्मेन्द्र राय व एमएलसी अश्वनी त्यागी ने सेवापुरी विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

बैठक से पहले एमएलसी धर्मेन्द्र राय व अश्वनी त्यागी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुरुआत किये।

बैठक में एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने सेवापुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से बोले कि अपने क्षेत्रों से आप सभी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को बसों से बाइकों से कारों से लेकर सिगरा स्टेडियम पहुंचे और मोदी जी के जनसभा को सफल बनाए।आप सभी कार्यकर्ता काशी आगमन पर मोदी जी का भव्य स्वागत व अभिनंदन करे।इस दौरान बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि पुत्री अदिति पटेल, जिलामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रेमशंकर पाठक, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सविता सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, यतीश तिवारी, शशि प्रकाश सिंह, विक्रम आदित्य पटेल, रामविलास पटेल, संदीप सिंह 'मिंटू', अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', प्रेम नारायण पटेल, धीरज सिंह, निहाल सेठ समेत समस्त कार्यकता मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)