पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बोनस का शासनादेश शीघ्र ही जारी करने की राज्यकर्मियों ने की मांग

03 July, 2026  |  08:27 PM
बोनस का शासनादेश शीघ्र ही जारी करने की राज्यकर्मियों ने की मांग

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री श्याम राज यादव ने कहा कि सामान्य दिनों में वेतन के भुगतान हेतु 25 तारीख से कोषागार में सभी विभागों से बिल प्राप्त किए जाते हैं, जिनका भुगतान 01 तारीख को कर दिया जाता है। परन्तु इस बार दीपावली पर्व पड़ने के कारण बोनस का भी भुगतान करना पड़ेगा। यह तभी सम्भव हो पाएगा, जब सरकार दीपावली से पूर्व वेतन भुगतान करने के आदेश और समय रहते बोनस भुगतान हेतु घोषणा कर दे, ताकि समय से पूर्व बिल कोषागार में जमा कराया जा सके तभी वेतन और बोनस का भुगतान संयुक्त रूप से किया जा सकता है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)