पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

स्वीटी छाबड़ा का हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ रिलीज हुआ गाना 'बनारस की पान' ने एक दिन में किया एक मिलियन व्यूज पार*

03 July, 2026  |  08:26 PM
स्वीटी छाबड़ा का हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ रिलीज हुआ गाना 'बनारस की पान' ने एक दिन में किया एक मिलियन व्यूज पार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - बॉलीवुड की लीजेंड अभिनेत्री रेखा की याद दिलाने वाला सुपरस्टार एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा का गाना 'बनारस की पान' एक दिन में एक मिलियन व्यूज हासिल करके मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बना हुआ गाना 'बनारस की पान' रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच वायरल हो गया है। स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में बिग ब्लास्ट गाना 'बनारस की पान' को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह सांग हर किसी को आकर्षित कर रहा है। इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। उनका यह लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। यूँ कहें कि वह अपनी अदा से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में उनका क्रेज उनके फैंस व ऑडियंस के बीच देखते ही बन रहा है। वह हमेशा कुछ न कुछ नया करती रहती है, तभी तो उनकी अदायगी का हर कोई कायल है। इस गाने में स्वीटी छाबड़ा अपनी शानदार अदायगी और नृत्य कला से महफ़िल में शमां बांध रही हैं।

स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस गाने की मेकिंग स्वीटी छाबड़ा के स्टूडियो द्वारा की गई है। यह सांग हाई प्रोडक्शन वैल्यू के साथ बनाया गया है, जोकि इस गाने के वीडियो में दिख रहा है। इसमें स्वीटी छाबड़ा की अदायगी व भेषभूषा देखकर जहाँ रेखा की याद ताजा हो गई है, वहीं उनका डांस मूमेंट और एक्सप्रेशन हर किसी का मन मोह रहा है। इस गाने को सिंगर सोनी सरगम ने सुरीली आवाज में गाया है। एक्ट्रेस और सिंगर की सुर ताल व अदायगी का तालमेल बड़ा मनमोहक लग रहा है। गीतकार अमर बिदेसी व संगीतकार शीबू देब हैं। म्यूजिक डेवलपमेंट संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना ने किया है। डीओपी चितरंजन ढाल, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडीटर व डीआई साहिल बाबू हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)