पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मदन मोहन मालवीय व होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन

03 July, 2026  |  08:21 PM
मदन मोहन मालवीय व होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि, कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एम.पी.एम.एम.सी.सी. एवं एच.बी.सी.एच.) में गुरुवार को देश के दिग्गज उद्योगपति, समाजसेवी पद्म विभूषण रतन नवल टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दोनों ही अस्पतालों में कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 

 

 अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर हमसब स्तब्ध हैं। वह न केवल एक कुशल उद्योगपति थे, बल्कि मानवता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने वाले जनहितैषी व्यक्ति भी थे। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र के निर्माण में टाटा ट्रस्ट द्वारा सी.एस.आर. के तहत की गई मदद के लिए अस्पताल प्रशासन सदैव उनका आभारी रहेगा। रतन टाटा जी का जाना एक अपूरणीय क्षति है। 

 

 बता दें कि बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित एक अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया था। रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)