पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

03 July, 2026  |  08:19 PM
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मनाई गई दूसरी पुण्यतिथि

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी रामनगर जसवंत नगर से विधायक बनकर ,सहकारिता मंत्री से शुरुआत करके राजनीति के शिखर तक पहुचने के बाद भी कार्यकर्ताओं के प्रति अगाध स्नेह रखते हुए सदा जनता की सेवा को मूल मंत्र मानते रहे।शुरू से संघर्ष करते 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने।समाजवादी पार्टी का गठन किया व तीन बार मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री बने।आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलुवा घाट पर उनके तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यकर्तायों ने कहा कि धरती से जुड़े किसानों, मजदूरों की आवाज हमेशा बने रहे।रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो के नारे के साथ अस्पताल की पर्ची एक रुपया व चुंगी खत्म कर इंस्पेक्टर राज खत्म किया।रक्षा मंत्री होते हुए उन्होंने ने ही जवानों के शहादत के बाद उनके पार्थिव शरीर को घर तक भेजवाने की व्यवस्था किया।अन्त में दो मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।इस कार्यक्रम का नेतृत्व जितेंद्र मलिक निवर्तमान अध्यक्ष व संचालन संजय यादव पूर्व सभासद ने किया इस कार्यक्रम में आरती यादव महानगर अध्यक्ष महिला सभा, रामबाबू सोनकर पूर्व प्रधान ,विवेक कहार अध्यक्ष महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ, सुजीत सिह, विनोद यादव, सुनील जायसवाल, डॉ किरणबाला,नरेश यादव लवकुश साहनी, रामबाबू सोनकर, मनीष यादव, उमेश यादव, इंज्मामूल खान, शमीम अख्तरकि कन्नौजिया, मान सिंह चौहान, अंसराज चौहान,आनन्द चौहान, सुमित यादव, सूरज सोनकर, विकास यादव,विनोद सोनकर, मृत्युंजय मौर्या, राघवेंद्र यादव ,मोहित साहनी आदि लोग उपस्थित थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)