पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आज खोला जाएगा मां का पट, तैयारी पूरी

03 July, 2026  |  08:16 PM
आज खोला जाएगा मां का पट, तैयारी पूरी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (बंगलाचट्टी) पर शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में मंगलवार को पूजा पंडाल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।मां का पंडाल कारीगरों द्वारा लगभग 10 दिनों से बनाया जा रहा था।कमेटी के अध्यक्ष मनोज बिन्द व उपाध्यक्ष राजन सोनकर ने बताया कि बुधवार की सुबह मां की प्रतिमा मंच पर विराजमान होगी और अगल-बगल भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान कार्तिकेय और माता सरस्वती जी की प्रतिमा भी स्थापित होगी।बुधवार को ही सत्तमी के दिन मां का पट मंत्रोच्चार व पूजा के बाद खोला जाएगा।पंडाल में सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।पट खुलने के बाद जादूगरों द्वारा शो दिखाया जाएगा।वही अष्टमी के दिन भव्य मां दुर्गा जी, कृष्ण जी और महाकाली जी के झांसी निकाला जाएगा।वही वनमी के दिन भव्य डांडिया का प्रोग्राम किया जाएगा।वही कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रमेश उर्फ गुड्डू, संस्थापक राजबहादुर बिन्द, व्यवस्थापक मनोज कुमार सोनकर, महामंत्री पवन त्रिपाठी, मंत्री सुरेन्द्र कुमार बिन्द, संरक्षक राजीव गुप्ता 'राजू', मीडिया प्रभारी आदित्य गुप्ता व अजय बिन्द, सूचना मंत्री काजू बिन्द व अजय कुमार बिन्द, संगठन मंत्री घनश्याम बिन्द, सलाहकार मंत्री दिलीप सोनकर, राजकुमार सोनकर, पंडाल अधिकारी नितेश सोनकर, पीयूष सोनकर व शिवकुमार बिन्द व्यवस्था में लगे हुए है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)