पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

छात्राओं ने डांडिया प्रतियोगिता में जमकर मचाया धमाल*

03 July, 2026  |  08:16 PM
छात्राओं ने डांडिया प्रतियोगिता में जमकर मचाया धमाल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें छात्राओं ने गुजरात की गरबा कर धमाल मचा दी।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम मां सरस्वती के चित्र के समझ दीप जलाकर किया।प्रबंधक ने सभी छात्राओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते कहा कि ऐसे आयोजन से हमारे बीच अपनी संस्कृति का एहसास पनपता है।इसके लिए सभी को एकजुट होकर मंच साझा करना चाहिए।ताकि अपने संस्कृति को हम औरों के बीच रख सके।डांडिया नृत्य में प्रथम स्थान दिव्या, द्वितीय मिनी और रोशनी व तृतीय स्थान आशु पांडेय ने पाया।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, डायरेक्टर अपर्णा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', गौरव उपाध्याय, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. रीना गुप्ता, अनीता, प्रीति, श्वेता, मनीषा पाल, अमृता सिंह, फ़ौजियाबानो, राजेश सिंह, रामजी यादव समेत अन्य प्रवक्तागण मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)