पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी में मां बोली-मंत्री के इशारे पर बेटे की हत्या की

03 July, 2026  |  08:14 PM
वाराणसी में मां बोली-मंत्री के इशारे पर बेटे की हत्या की

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी में 21 सितंबर को मिली युवक की अधजली लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की भगाने के आरोप में लापता युवक की मां और भाई ने BJP के एक बड़े नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची मृतक नितेश मौर्या की मां ममता देवी ने कहा- मंत्री अनिल राजभर के इशारे पर बेटे की हत्या की गई है।

बेटे के लापता होने के दो दिन पहले मंत्री का ड्राइवर संजय गौंड मेरे घर पर आया था और बेटे को पीटा था। जिस लड़की के भागने की बात कही जा रही है। वो भाजपा नेता के यहां ही काम करती थी। हमें बेटे के लिए इंसाफ चाहिए, उसने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या हुई है। ACM को अशोक कुमार यादव को लेटर सौंपा।

वहीं, मामले में श्रम मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि मेरे बनारस के कैंप कार्यालय पर और सकलडीहा के घर पर कोई लड़की या महिला काम नहीं करती है। ना ही मैं इस तरह की किसी महिला को जानता हूं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)