पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पिंडरा तहसील को 16 वी बार मिला प्रथम स्थान

03 July, 2026  |  08:13 PM
पिंडरा तहसील को 16 वी बार मिला प्रथम स्थान

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पिंडरा तहसील एक बार फ़िर प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अब तक कुल 16 बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर तहसील कर्मियों में खुशी की लहर दिखी।प्रदेश सरकार द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर सितंबर माह में शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया।इस बाबत एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतो के निस्तारण के क्रम में शिकायतकर्ता से फोन से पूछताछ करने के बाद ही उसे पोर्टल पर डाला जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करती है। लेकिन इसके पीछे जिलाधिकारी का निर्देशन और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग विशेष रूप से रहा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)