पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मृतक मजदूरों के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा नेता

03 July, 2026  |  08:10 PM
मृतक मजदूरों के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा नेता

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* समाजवादी पार्टी के एमएलसी व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के घर सांत्वना देने पहुंचे।उन्होंने घर पहुंचकर दुख जताया और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बताते चले कि बीते गुरुवार/शुक्रवार की देर रात मिर्जापुर जिले कछवां थाना क्षेत्र के कटका (पड़ाव) गांव के सामने हाइवे पर प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले मार्ग पर देर रात भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव से छत की ढलाई कर के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीरबलपुर/रामसिंहपुर घर आ रहे मजदूरों को प्रयागराज के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया।जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे बने नाले में जाकर पलट गई उसी पर ट्रक चढ़ गया जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गई थी।3 घायल हो गए थे।मृतक मजदूरों के परिजनों से मिलने शनिवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान व पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल मजदूरों के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।वही एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहां की मृतक परिजनों के आवाज को सदन में उड़ाएंगे और सरकार से मृतक परिवार को 20-20 लाख रुपया दिलवाने के लिए आग्रह करेंगे।जिलाध्यक्ष ने कहां की हमारी पार्टी आपके साथ खड़ी है जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर आप लोगों को मदद दिलवाया जाएगा।इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीतिकेश सिंह 'रिक्की', पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पाखंडी बिन्द, सपा नेता सत्य प्रकाश सोनकर, सपा नेता अमन यादव 'अन्नू' समेत दर्जनों सपा नेता रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)