पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

भोला साव की याद मे लगा मेला. मेलार्थियों ने लिया मेले का आनन्द 

03 July, 2026  |  08:03 PM
भोला साव की याद मे लगा मेला. मेलार्थियों ने लिया मेले का आनन्द 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जंसा /सेवापुरी विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर स्थित भोला की मड़ई पर भोला साव की याद में पृत पक्ष के अवसर पर विशाल मेला लगा। मेले मे क्षेत्र के खरगूपुर, बसवरिया,कामापुर,बरनी, पचवार,सोनबरसा,हाथी बाजार के साथ दर्जनों गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वप्रथम क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भोला साव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके जीवनी पर भी प्रकाश डाला। क्षत्रिय लोगों ने कहा कि भोला साव एक मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे,जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ हमेशा जंग लड़ा और लोगों से आह्वान किया कि बुराई का रास्ता छोड़कर सच्चाई की राह पर चलने का संकल्प ले। इस मेले के आयोजन में चरखी,झूला, जंपिंग,के साथ बच्चों ने तमाम खेलों का आनंद भी उठाया। लोगों ने बिरहा का भी जमकर आनंद उठाया।पृत पक्ष के अवसर पर भोला साव के मड़ई का यह मेला काफी प्रसिद्ध हो चुका है,एक तरफ जहां लोग पूर्वाहन में अपने पितरो को तर्पण कर उन्हें याद करते हैं,वहीं दूसरी तरफ भोला साव को लोग इस मेले के माध्यम से याद कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मेले के आयोजन मे विरहा गायक संतोष विश्वकर्मा व महिला गायक कलाकार सुमन राजभर के विच विरहा मुकबला चलता रहा इस दौरान पुरुष व महिला लोकगीत कलाकार के साथ महजूद रहे इस अवसर पर छोटे लाल,छेदी लाल,तारा शंकर,भरत लाल, अशोक अग्रहरि, रमेश, दिनेश, प्रमोद, मनोज, आशीष,शुभम, विवेक, अलोक अवनीश जितेन्द्र अग्रहरि ,सहित उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)