पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*काशी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी मे मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस*

03 July, 2026  |  07:53 PM
*काशी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी मे मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी कुमार सौमित्र (औषधी निरीक्षक, भदोही) रहे। जिन्होने छात्रो को सम्बोधित किया एवं फार्मासिस्ट के महत्व पर प्रकाश डाला। फ़ार्मेसी के डायरेक्टर प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के बारे में संबोधित किया एवं सभी छात्रो को शुभकामनाएं दी। इन्स्टीट्यूट के रजिस्ट्रार एम. के प्रजापति ने दवाओ के सदुपयोग के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।धन्यवाद प्रस्ताव फार्मेसी के एचओडी डॉ.विवेक केशरी द्वारा दिया गया तथा।समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काशी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के परिषद में वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)