पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*लोहता पुलिस ने गैंगस्टर की कार व बाइक जब्त

03 July, 2026  |  07:48 PM
*लोहता पुलिस ने गैंगस्टर की कार व बाइक जब्त

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी: लोहता पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर में लंका थाना क्षेत्र के धर्मवीर नगर कालोनी सुसुवाही में गैंगस्टर के घर पहुंचकर पुलिस ने एक हुंडई मोटर कार आई 20, UP 65 DH 9600 जिसकी अनुमानित मूल्य 4 लाख 95 हजार रुपए, व एक मोटर सायकिल होंडा सीटी 110 UP 65 DV 2818 अनुमानित मूल्य 42 हजार रुपए, 3 एक अदद मोटर सायकिल जावा 40 UP 65 DS 7333 अनुमानित मूल्य 1 लाख 50 हजार रुपए को जब्त करते हुए थाना लोहता में दाखिल किया गया। लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मु०अ०स० 522/2021 धारा 3 (1) गैंगस्टर एक्ट थाना रोहनिया वाराणसी में अभियुक्त राजेंद्र सिंह उर्फ राजन पुत्र दया शंकर सिंह की बाइक जब्ती की कार्यवाही किया गया है जिसमे लोहता थाने के उपनिरीक्षक नत्थू प्रसाद हे० कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह,अजीत कुमार,मोहन शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)