पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया

03 July, 2026  |  07:37 PM
हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *वाराणसी।* दो दिन से चल रही पूर्व हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार की भोर से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से शहर में कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो गया है।उधर ग्रामीण इलाकों में भी खेतो में पानी लग गया है।बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पुरवा हवाओ का दबाव अभी बना रहेगा। इस वजह से दो दिन ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। पहड़िया, पांडेयपुर, जिला मुख्यालय क्षेत्र में तेज हवा के साथ काफी देर से बारिश हो रही है।

सचेत ऐप के माध्यम से अगले 3 घंटो में निम्न जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें संत रविदास नगर, चंदौली, गाज़ीपुर, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी शामिल हैं।

बदला मौसम, तापमान 32.3 पहुंचा

नम पुरवा हवाओं के चलने और बूंदाबांदी से सोमवार को मौसम बदल गया। दोपहर तक हवा की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम को रफ्तार तेज हो गई। इस वजह से गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से अन्य दिनों की तुलना में शाम का मौसम खुशनुमा रहा। 

सोमवार शाम को करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। इस बीच अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.3 पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान 25.2 रिकॉर्ड किया गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह का मौसम बना है, उससे दो दिन तक बारिश के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)