पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चौबेपुर में सिगरेट देने से इनकार पर दुकानदार की हत्या

03 July, 2026  |  07:26 PM
*चौबेपुर में सिगरेट देने से इनकार पर दुकानदार की हत्या

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिनाथीपुर गांव में आधी रात सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यवसायी शारदा यादव (55) को पहले आवाज देकर जगाया, फिर एक फेमस ब्रांड की सिगरेट मांगी।

शारदा ने चाबी घर के अंदर होने और आधी रात दुकान खोलकर सिगरेट देने से इनकार कर दिया। इस पर बाइक सवारों को गुस्सा आ गया और चौकी पर बैठै दुकानदार का गला दबोच लिया। हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में सीधे गले में गोली मारी। फिर गालियां देते हुए भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर ऊपर सो रही पत्नी ने शोर मचाया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए और शारदा खून से लथपथ पड़े मिले। आनन-फानन अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक व्यवसायी ने दम तोड़ दिया।ग्रामीणों ने आधी रात ही डायल-112 और चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की और परिजनों से घटनाक्रम जाना। वहीं हत्याकांड के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में सनसनी है। गांव के अलावा आसपास के गांव की भीड़ बड़ी संख्या में शारदा के घर के बाहर जुटी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)