पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 35 फीसदी काम पूरा, 2 साल में बनकर होगा तैयार, मंडलायुक्त ने लिया जायजा*

03 July, 2026  |  07:20 PM
*वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 35 फीसदी काम पूरा, 2 साल में बनकर होगा तैयार, मंडलायुक्त ने लिया जायजा*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* डिह गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लगभग 35 फीसद काम पूरा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दो साल में यानी 2026 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण की गुणवत्ता देखी। उन्होंने निर्माण कार्य पर संतोष जताया।  

बीसीसीआई तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो रहा है और जो समय दिया गया है उसके अंदर ही बनकर तैयार हो जाएगा। बताया कि अब तक 35 फीसदी काम हो चुका है। मार्च 2026 तक बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। स्ट्रक्चर वर्क का काम तेजी से चल रहा है। इसका निर्माण कार्य एलएनटी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, जो सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है और समय-समय पर इसकी गुणवत्ता की जांच टेस्टिंग कराई जा रही है।

पब्लिक के बैठने व पार्किंग आदि की कार्य हो रहा है आने वाले डेढ़ वर्षो में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और 2026 के मार्च में होने वाले मैच के साथ ही स्टेडियम के उद्घाटन का भी रणनीति बनाई जा रही है जो बनारस के लोगों के लिए मार्च 2026 तक उपलब्ध हो जाएगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)