पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गिरिजाघर का पुलिस बूथ हटेगा, रोपवे निर्माण को मिलेगी गति

03 July, 2026  |  07:14 PM
गिरिजाघर का पुलिस बूथ हटेगा, रोपवे निर्माण को मिलेगी गति

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। रोपवे निर्माण में बाधक बन रहा गिरिजाघर का पुलिस बूथ हटाया जाएगा। इसको लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण पुलिस विभाग के साथ पत्राचार करेगा। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने शिफ्टिंग कार्य में सुस्ती की वजह से रोपवे निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। दरअसल, बिजली, जलकल और जलनिगम को बिजली पोल, केबल, पाइल लाइन आदि की शिफ्टिंग की जानी है। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन विभागों की ओर से अभी तक इस दिशा में प्रगति नहीं हुई। इससे रोपवे का टावर और स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया अटकी हुई है। 

वाराणसी में कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण चल रहा है। गोदौलिया और गिरिजाघर इलाके में शिफ्टिंग का काम न होने की वजह से रोपवे कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। वीडीए उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को शीघ्र शिफ्टिंग काम पूरा करने का आदेश दिया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)