पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चमकेंगी बनारस की सड़कें, पीडब्ल्यूडी 76 सड़कों का कराएगा निर्माण, वाराणसी मंडल में 224 सड़कें बनेंगी*

03 July, 2026  |  07:13 PM
*चमकेंगी बनारस की सड़कें, पीडब्ल्यूडी 76 सड़कों का कराएगा निर्माण, वाराणसी मंडल में 224 सड़कें बनेंगी*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* बारिश में खराब बनारस की सड़कें चमकेंगी। पीडब्ल्यूडी जिले की 76 सड़कों का निर्माण कराएगा। वहीं वाराणसी मंडल के चारों जिलों में 224 सड़कों को दुरूस्त किया जाएगा। नाबार्ड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। अक्टूबर से काम शुरू होने की उम्मीद है। 

नावार्ड योजना के तहत बनाकर 42 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा चंदौली की 23, जौनपुर की 37 और गाजीपुर की 15 सड़कें बनेंगी। इसी तरह पंडित दीनदयाल योजना के तहत 107 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बनारस की 34, जौनपुर की 41, गाजीपुर की 29 और चंदौली में तीन सड़कें शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। एक अक्टूबर से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि सड़क निर्माण की नियमित मानीटरिंग की जाएगी। इंजीनियरों को रोजाना रिपोर्ट देनी होगी। यदि कहीं कोई बाधा आती है तो उसका भी जिक्र अपनी रिपोर्ट में करना होगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)