पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बड़ागाँव पुलिस ने लूट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल बरामद

Updated on: 28 October, 2026
 बड़ागाँव पुलिस ने लूट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल बरामद

विनोद यती की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में आज दिनांक 13.11.2022 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 196/22 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी में वांछित अभियुक्त संजय पटेल पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम सलारपुर थाना मडियाहूँ जिला जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को बाबतपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संजय पटेल पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम सलारपुर थाना मडियाहूँ जिला जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 196/22 धारा 392/411 थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी ।
बरामदगी-
एक अदद लूट की मोबाइल रीयल मी RMX2103 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 दुर्गेश यादव, हे0का0 अश्ननी कुमार सिंह, का0 धनन्जय सिंह थाना बड़ागाँव, वाराणसी । 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)