पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*BHU में पीजी में एडमिशन के लिए एक और मौका, 29 अगस्त को खाली सीटों की घोषणा, 3-4 सितंबर को मापअप राउंड*

03 July, 2026  |  06:56 PM
*BHU में पीजी में एडमिशन के लिए एक और मौका, 29 अगस्त को खाली सीटों की घोषणा, 3-4 सितंबर को मापअप राउंड*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* बीएचयू में स्नातकोत्तर में दाखिला की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें एडमिशन का एक और मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 3 और 4 सितंबर को माप-अप राउंड चलाया जाएगा। वहीं 29 अगस्त तक खाली सीटों की घोषणा भी कर दी जाएगी। 

 

बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी में 8500 सीटों पर दाखिला होना है। 1000 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हो पाया है। पूर्व में अलॉटमेंट की संख्या 28 अगस्त को शाम छह बजे के बाद पता चलने के बाद 29 अगस्त को खाली सीटों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद दो दिन तीन-चार सितंबर को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा।

 

पांच सितंबर को मेरिट जारी की जाएगी। 6 सितंबर को सीट अलॉटमेंट और फीस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया है। मॉपअप राउंड में इच्छुक व अर्ह अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)