पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*श्री दुर्गा पूजा समिति चौक,रामनगर की बैठक संपन्न

03 July, 2026  |  06:45 PM
*श्री दुर्गा पूजा समिति चौक,रामनगर की बैठक संपन्न

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर श्री दुर्गा पूजा समिति,चौक रामनगर वाराणसी की आवश्यक बैठक संपन्न हुआ समिति के उपाध्यक्ष श्री रूपेंद्र किशोर पांडेय"पम्मू गुरु" के लॉन पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके इस वर्ष होने वाली दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय किया गया बैठक में निर्णय लिया गया इस वर्ष की दुर्गा पूजा में पंडाल को आकर्षक रूप दिया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा इस वर्ष दुर्गा पूजा में विशेष प्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा पंडाल पर आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं संचालन समिति के महामंत्री श्री संतोष द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री श्री जयप्रकाश गुप्ता,श्री संतोष द्विवेदी,श्री शैलेंद्र किशोर पांडेय "मधुकर"श्री सुरेश बहादुर सिंह,श्री गोपी कृष्ण चौरसिया"नीलू",श्री राजेश कुमार"रामलाल",श्री रूपेंद्र किशोर पांडेय"पम्मू गुरु",श्री गौरी जायसवाल,श्री अनिल गुप्ता,श्री उमाकांत सिंह,श्री रवि जायसवाल,श्री अनिल सिंह"मणि",श्री गंगाराम मौर्य,श्री मुन्ना लाल श्रीवास्तव,श्री सुभाष चौहान,श्री विष्णु गुप्ता,श्री अर्पित केसरी इत्यादि उपस्थित थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)