पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

काशी विश्वनाथ धाम की टेथर्ड ड्रोन से होगी सुरक्षा

03 July, 2026  |  06:43 PM
काशी विश्वनाथ धाम की टेथर्ड ड्रोन से होगी सुरक्षा

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी से काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा अब टेथर्ड ड्रोन कैमरे से होगी। एक कैमरा मंदिर प्रांगण में लगाया जाएगा। जिसके लिए बजट पास हो गया है। काशी विश्वनाथ धाम, कुंभ-2025, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, लोक भवन और श्रीकृष्ण जन्मस्थली की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

इसके लिए कुल 2.05 करोड़ का बजट पास किया गया है। इसके अलावा बाहरी ड्रोन से विश्वनाथ धाम को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगने जा रहा है। एक टेथर्ड ड्रोन कैमरे की कीमत 51.33 लाख है। 

काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए शासन की तरफ से टेथर्ड ड्रोन कैमरा लगाने का बजट पास हुआ है। यह कैमरा किसी भी प्रांगण में तार या केबल के जरिए एक बॉक्स के आकर के बेस से जुड़ा होता है। जिससे इसे बिजली मिलती रहती है। सामान्य सा दिखने वाला यह कैमरा 8 घंटे तक इस केबल के रास्ते मूव कर सकता है।

तार पर लगातार मूव कर सकने वाले इस कैमरे की मदद से लगातार एक ही जगह की कई एंगल से मॉनिटरिंग की जा सकती है। इस कैमरे के लग जाने के बाद मुख्य द्वार से गर्भगृह तक सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी।

एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा धाम*इसके अलावा अब विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र में बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने वालों की खैर नहीं। जल्द ही धाम में एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा। ऐसे में रडार पर आते ही बाहरी ड्रोन को मार गिराया जाएगा। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस स्थापित  किया जाएगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)