पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*खजूरी स्थित बाबा पृथ्वीतेश्वर महादेव जी का भव्य हरियाली हिम श्रृंगार बड़े धूमधाम से मनाया गया*

03 July, 2026  |  06:42 PM
*खजूरी स्थित बाबा पृथ्वीतेश्वर महादेव जी का भव्य हरियाली हिम श्रृंगार बड़े धूमधाम से मनाया गया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- हर वर्ष की भाति इस वर्ष खजूरी स्थित बाबा पृथ्वीतेश्वर महादेव जी का भव्य हरियाली हिम श्रृंगार बड़े धूमधाम से मनाया गया बाबा काशी विश्वनाथ जी ने जब पंचकोश यात्रा किया था उसे समय बाबा पृथ्वीश्वर महादेव जी का आशीर्वाद लेकर अपने बड़े भाई के रूप में उन्हें सम्मान दिया और आगे की यात्रा पुरी की जिसका वर्णन शिव पुराण में देखने को मिलता है ऐसा बड़े बुजुर्गों का मानना है कि जब राजा रामचंद्र जी ने अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छोड़ा था तो लव कुश ने यही रोका था।रुद्राभिषेक, सुंदरकांड का पाठ, डमरू दल द्वारा श्रृंगार,बर्फ की सिल्लीयो पर शिवलिंग अरघा. गणेश जी.हनुमान जी आकृतियां बनाई गई थी।आए हुए सभी भक्तजनों का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम संयोजक मनीष चौबे ने किया।पूजारी माता प्रसाद मिश्रा जी द्वारा आरती व प्रसाद भोग लगाया गया।प्रसाद वितरण करने वालों में प्रमुख रूप से मनीष चौबे,अभय दुबे,राजकुमार उपाध्याय पंकज सिंह बृजेश मौर्य विकास श्रीवास्तव अनिल कुमार शीतल मौर्य, विनय पांडे जंग बहादुर, पटेल राहुल, रिंकू पटेल, सानू मौर्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)