पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चुनाव में पड़े वोटों की गिनती कराने का पुनः हुआ आदेश*

03 July, 2026  |  06:34 PM
*चुनाव में पड़े वोटों की गिनती कराने का पुनः हुआ आदेश*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर क्षेत्र- क्षेत्र के हरहुआ विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा भोहर मे हुए पंचायत के चुनाव के मतगणना को लेकर न्यायालय में अपील किया गया था। जो दोबारा मतगणना का न्यायालय द्वारा आदेश पारित हुआ है। जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में ग्राम प्रधान पद के लिये ग्राम पंचायत भोहर के चुनाव में एक मत से हुई हार जीत को लेकर हुये फैसले को दी गयी चुनौती के मामले में वादिनी विमला पत्नी पत्नी राजपाल निवासी भोहर के पक्ष में फैसला सुनाते हुये 31 अगस्त 2024 को तहसील सदर के हाल में पुनः मतगणना का आदेश दिया गया है।अब देखना यह है कि 3 साल तक प्रधान पद पर रहते हुये रानी गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता की जीत होती है या 3 साल तक विरोध करने वाली विमला पत्नी राजपाल की बचे 2 साल की अवधि की प्रधानी मिलती गई। यह तो काउंटिंग के बाद ही पता चल पाएगा।यह मतगणना का आदेश न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी के द्वारा दिनांक31-08-2024 को तहसील सदर वाराणसी में पूर्वाह्न 11:00 बजे होना सुनिश्चित किया गया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)