पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

शाहगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated on: 28 October, 2026
शाहगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

 विवेक सोनी की खास रिपोर्ट

शाहगंज ( जौनपुर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर सेवा पखवाडा के तीसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान शाहगंज के भादी चुंगी स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और आसपास के इलाके की सफाई की गई।बीजेपी नेता रुपेश जायसवाल ने अलीगंज मोहल्ले से सफाई अभियान की शुरुआत किया तो वहीं नगर के भादी चुंगी मोहल्ले में मनोनीत सभासद भुनेश्वर मोदनवाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया । 
मंगलवार को शाहगंज नगर में  सफाई अभियान चलाते हुए बीजेपी नेता रुपेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक अभिभावक की तरह सदैव समाज एवं देश की चिंता की है। जिस लक्ष्य और सोच के साथ मोदी देश की सेवा कर रहे हैं, उसी का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व उनका लोहा मानता है।और वहीं नामित सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने गांव, गरीब, किसान, युवा वर्ग, महिलाओं एवं व्यापारियों के हित में काम किया है, इस कारण तमाम लोग उन्हें मसीहा के रूप में देख रहे हैं। कोरोना महामारी के काल में जिस प्रकार से प

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)