पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

समूह से जुड़ी महिलायें अपने कौशल के संग आत्मनिर्भर बन सकेगी

03 July, 2026  |  06:25 PM
समूह से जुड़ी महिलायें अपने कौशल के संग आत्मनिर्भर बन सकेगी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में मॉडल संकुल समिति उजाला महिला संकुल संघ विकासखण्ड पिण्डरा का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पिण्डरा में प्रमाण पत्र वितरण उपरांत संपन्न हुआ l 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में मॉडल संकुल संघ को उनके वार्षिक कार्य योजना,आंतरिक एवं वैधानिक अंकेक्षण, सी. बी. O. एच. आर,बिजनेस डेवलपमेंट प्लान,संकुल,ग्राम संगठन एवं समूह का महत्व,उनके विभिन्न प्रकार के फंडो के उपयोग,उप समितियों आदि के बारे में जानकारी स्टेट रिसोर्स पर्सन नीलू जायसवाल एवं डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन राजीव सिंह द्वारा दी गई l प्रशिक्षण समापन अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र वितरण कर महिलाओं को आजीविका से जुड़ने एवं अपने संकुल को आदर्श संकुल के रूप मे स्थापित करने का आवाहन किया l साथ ही अपने कौशल संग आत्मनिर्भर बने।श्रवण कुमार सिंह द्वारा महिलाओं को आयडियाल फण्ड,फण्ड की उपयोगिता,कैडर के कार्य एवं लखपति महिला के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर संकुल की अध्यक्ष मंजू देवी,नीतू,हेमलता,किरण,प्रीति,सुधी,विजय एवं अन्य समूह सदस्य उपस्थित रही l

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)