पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कांवरिया व महिला दरोगा समेत पांच घायल*

03 July, 2026  |  06:19 PM
*अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कांवरिया व महिला दरोगा समेत पांच घायल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर शाम बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाकर वापस घर जा रहे प्रयागराज जिले के उतराव थाना क्षेत्र के चांदोपरा गांव निवासी बाइक सवार कांवरिया बृजेश सिंह उम्र (38) वर्ष को प्रयागराज के तरफ से आ रहे कांवरिया के बाइक ने धक्का मार दिया जिससे कांवरिया बृजेश घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवरिया को इलाज हेतु खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।वही दूसरा बाइक सवार कांवरिया वाराणसी के तरफ भाग निकला।वही दूसरी घटना खजुरी गांव स्थित विधायक कार्यालय के सामने देर शाम हुई कांवरिया लेंन पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार प्रयागराज निवासी अवधेश त्रिपाठी उम्र (45) वर्ष व संदीप कुमार उम्र (40) वर्ष रोड क्रॉस कर रहे रखौना गांव निवासी दिलीप कुमार को टक्कर मरते हुए डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दी।वही तीसरी घटना लालपुर चट्टी के निकट हुई जिसमें स्कूटी से मिर्जामुराद थाने आ रही एसआई प्रशिक्षु अनुजा गोस्वामी उम्र (27) वर्ष को गलत दिशा से जा रहा बाइक सवार धक्का मार दिया।जिससे महिला एसआई के हाथ पैर में चोट आ गया और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)