पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पंडित रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज बाबतपुर नियार में मनाई गई पंडित राम प्रवेश चौबे की 37 वी पुण्यतिथि*

03 July, 2026  |  06:11 PM
*पंडित रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज बाबतपुर नियार में मनाई गई पंडित राम प्रवेश चौबे की 37 वी पुण्यतिथि*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज पंडित रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज बाबतपुर नियार में पंडित राम प्रवेश चौबे की 37 वी पुण्यतिथि मनाई गई ।इस अवसर पर पंडित vराम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा0 प्रमोद कुमार दुबे एवं डॉ0 अरुण कुमार पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रबंधक पंडित सतीश चौबे थे। आप ने पंडित राम प्रवेश चौबे के जीवन संघर्ष, अपने क्षेत्र की जनता के प्रति अगाध लगाव और शिक्षा के महत्व के प्रति उनकी विचारधारा को विस्तार से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 प्रमोद कुमार दुबे ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमती अभिलाषा चौबे ने किया। कार्यक्रम का संयोजन धनंजय चौबे ने किया। इस अवसर पर पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं शिक्षडेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)