पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*ती*न महीने से सैलरी नहीं मिली तो विकास प्राधिकरण के संविदा कर्मी ने VDA परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास*

03 July, 2026  |  06:11 PM
*ती*न महीने से सैलरी नहीं मिली तो विकास प्राधिकरण के संविदा कर्मी ने VDA परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* सैलरी न मिलने से नाराज वीडीए के संविदाकर्मी ने सोमवार को विकास प्राधिकरण के दफ्तर में आत्मदाह का प्रयास किया। संविदाकर्मी ने परिसर में पहुंचकर खुद पर केरोसिन डालकर माचिस जला लिया, हालांकि वहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद आग उसे जरा भी क्षति नहीं पहुंचा पायी। 

 

शरीर पर पेट्रोल गिरने से उत्पन्न जलन के चलते कर्मचारी को सुरक्षाबलों की मौजूदगी में दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उसका इलाज किया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और अस्पताल में संविदाकर्मी का हाल जाना। 

 

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के रहने वाले अंकित सिंह वीडीए में आउटसोर्सिंग इंजिनियर हैं और पिछले 3 महीने से सैलरी के लिए परेशान थे। वीडीए में संविदाकर्मियों को अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। अंकित सिंह ने सैलरी को लेकर वीसी के अलावा कई अधिकारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। 

 

सोमवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में संविदा कर्मचारी अंकित सिंह केरोसिन लेकर पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। एसीपी कैंट ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, मामले की जांच की जा रही है।

 

VDA के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ की एक कंपनी को वीडीए में आउटसोर्सिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इंजीनियर अंकित सिंह को 3 महीने पहले वीसी ने लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया था। वीडीए ने निलंबन के दौरान कर्मचारी का वेतन भी बाधित कर दिया था। इसके बाद अंकित को पिछले तीन महीने का वेतन नहीं दिया गया। उसके खिलाफ जांच प्रचलित थी और उसमें रिपोर्ट लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)