पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जल जीवन मिशन के तहत किया गया जागरुक*

03 July, 2026  |  06:03 PM
*जल जीवन मिशन के तहत किया गया जागरुक*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- जल जीवन मिशन राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक,स्वच्छता मेला,स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की बैठक, पेयजल की बैठक, वॉल राइटिंग,कार्यशाला, आंगनबाड़ी की बैठक एवं स्कूल में कोर कमेटी का गठन एवं कला प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को विकास खण्ड आरजी लाइंस परिसर मे प्योर लाइफ सोसाइटी के द्वारा ( जल गुणवत्ता-डब्लू क्यू) जल गुणवत्ता की सार्विलांस एवं निगरानी, फंक्शनल हाउस होल्ड टैप कनैक्शन शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल जन-जागरूकता ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर ग्राम पंचायत व राजस्व ग्रामों के लिए रवाना किया गया। एडीओ पंचायत ने बताया कि पानी को बचाने तथा पानी के उपयोग कराने के बारे में पूरी जानकारी दी वही कार्यक्रम में उपस्थिति मास्टर ट्रेनर सोनी पांडेय,अजय पांडेय, प्रियंका तिवारी , डीपीसी परवेज आलम, एडीपीसी अनुज सिंह, नरेंद्र तिवारी कोऑर्डिनेटर, अतुल सिंह, केदार, अनुराग,साहनी सर्वेश सहित नेमी व वि0ख में उपस्थित सचिव,सभी अधिकारीगण कर्मचारी गण, एवम आंगनवाड़ी, सहायिका,उपस्थित रही l

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)